भाजपा बनायेगी पूर्ण बहुमत की सरकार : अमित यादव

जयनगर. बरकट्ठा विधायक सह भाजपा प्रत्याशी अमित कुमार यादव ने मंगलवार को प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया. पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि पांच वर्ष के कार्यकाल में जो विकास का कार्य अधूरा रह गया है, उसे […]

जयनगर. बरकट्ठा विधायक सह भाजपा प्रत्याशी अमित कुमार यादव ने मंगलवार को प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया. पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि पांच वर्ष के कार्यकाल में जो विकास का कार्य अधूरा रह गया है, उसे आनेवाले समय में पूरा किया जायेगा. श्री यादव ने परसाबाद, कटिया, झलकडीह, अंबाडीह, तैतरोन, मतौनी, नावाडीह, बदुलिया, चदरा पिपराडीह, नईटांड, डंडाडीह व लोहाडंडा गांव का भ्रमण किया. उनके साथ मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र मोदी, महामंत्री सुधीर सिंह, महेंद्र राणा, मुखिया महेश साव, विवेक साव, यमुना यादव, रामजी मोदी, महावीर यादव, कैलाश दास, भरत दास आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >