अगलगी में हजारों की क्षति, मुआवजे की मांग

मरकच्चो. ग्राम खरखार स्थित तेतरिया टोला में अगलगी में हजारों की संपत्ति नष्ट हो गयी. अगलगी में नकदी, अनाज, पशु चारा व कागजात जल गये. गांव के महादेव साव (पिता ढुल्लू साव) अपने घर में ताला लगा कर धान काटने गये थे. इसी दौरान दोपहर 2.30 बजे अचानक उनके घर से धुआं उठने लगी और […]

मरकच्चो. ग्राम खरखार स्थित तेतरिया टोला में अगलगी में हजारों की संपत्ति नष्ट हो गयी. अगलगी में नकदी, अनाज, पशु चारा व कागजात जल गये. गांव के महादेव साव (पिता ढुल्लू साव) अपने घर में ताला लगा कर धान काटने गये थे. इसी दौरान दोपहर 2.30 बजे अचानक उनके घर से धुआं उठने लगी और देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया. घटना की सूचना मिलने पर सीओ रिंकू कुमार, बीडीओ नारायण राम व नवलशाही थाना प्रभारी दीपक कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जायजा लिया. पीडि़त परिवार की चिंता देवी ने बताया कि चार क्विंटल चावल, दो क्विंटल गेहूं, 50 किलो मड़ुआ, 50 किलो मक्का के अलावा बेटी की शादी के लिए रखा कपड़ा सहित तीस हजार रुपये नकद जल गये. समाज सेवी महावीर यादव, मुखिया प्रतिनिधि मो मुख्तार, राजकुमार राम, चंद्रिका सिंह आदि ने पीडि़त परिवार को सहायता देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >