सभी पंचायतों में बनाये गये संयोजक

जयनगर. पिपचो पंचायत स्थित बाजार शेड में माले के आठ पंचायतों के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में सभी पंचायतों से एक-एक संयोजक बनाये गये. मौके पर श्यामदेव यादव व जिप सदस्य बासुदेव यादव ने कहा कि जयनगर व चंदवारा में लाल लहर चल रही है. भाजपा व झाविमो ने इस विधानसभा क्षेत्र को लूटने […]

जयनगर. पिपचो पंचायत स्थित बाजार शेड में माले के आठ पंचायतों के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में सभी पंचायतों से एक-एक संयोजक बनाये गये. मौके पर श्यामदेव यादव व जिप सदस्य बासुदेव यादव ने कहा कि जयनगर व चंदवारा में लाल लहर चल रही है. भाजपा व झाविमो ने इस विधानसभा क्षेत्र को लूटने का काम किया है. जनता चुनाव में उन्हें करारा जवाब देगी. मौके पर इब्राहिम अंसारी, असगर अंसारी, राजकुमार पासवान, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद यादव, तौकिर अंसारी, प्रखंड संयोजक मुन्ना यादव, जगदीश भारती, रामचंद्र भारती, अशोक यादव आदि मौजूद थे. अगली बैठक 11 नवंबर को रेभनाडीह व परसाबाद में होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >