झुमरीतिलैया. झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ कोडरमा जिला इकाई का सम्मेलन जिलाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में स्थानीय समारोह हॉल में हुआ. संचालन अभय कुमार व सुभाष सिंह ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष संजय दुबे ने कहा कि जिन मंत्रियों व विधायकों ने पारा शिक्षकों की अनदेखी की है, उन्हें विस चुनाव में सबक सिखाया जायेगा. जिलाध्यक्ष श्री पांडेय ने कहा कि राज्य सरकार की कार्यशैली से लगता है कि पारा शिक्षकों को नौकरी के लिए जंगल में जाकर प्रशिक्षण लेना होगा. उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को आरक्षण देकर गुमराह कर रही है. मौैके पर शाहिद आलम, मनोज राणा, खूबलाल यादव, शिव शंकर गोप, कामेश्वर भारती, महेश यादव, बबलू कुमार, मथुरा महतो, संजय कुमार, भुनेश्वर दास, ज्योति कुमारी, कैलाश राम, तनुजा कुमारी, शकुंतला कुमारी, निर्मला कुमारी, करुणा कुमारी, शकुंतला देवी सहित काफी संख्या में पारा शिक्षक मौजूद थे.
अनदेखी करनेवालों को चुनाव में सबक सिखायेंगे : संजय
झुमरीतिलैया. झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ कोडरमा जिला इकाई का सम्मेलन जिलाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में स्थानीय समारोह हॉल में हुआ. संचालन अभय कुमार व सुभाष सिंह ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष संजय दुबे ने कहा कि जिन मंत्रियों व विधायकों ने पारा शिक्षकों की अनदेखी की […]
