ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार घायल

झुमरीतिलैया. सामंतो पेट्रोल पंप के निकट रांची-पटना रोड पर शनिवार की शाम एक एलपी ट्रक बीआर47-2825 ने 35 वर्षीय साइकिल सवार को चपेट में ले लिया. हादसे में उस व्यक्ति का पैर टूट गया. स्थानीय लोगों ने उसे एक निजी क्लिनिक में भरती कराया. घटना के बाद चालक व खलासी ट्रक छोड़ कर फरार हो […]

झुमरीतिलैया. सामंतो पेट्रोल पंप के निकट रांची-पटना रोड पर शनिवार की शाम एक एलपी ट्रक बीआर47-2825 ने 35 वर्षीय साइकिल सवार को चपेट में ले लिया. हादसे में उस व्यक्ति का पैर टूट गया. स्थानीय लोगों ने उसे एक निजी क्लिनिक में भरती कराया. घटना के बाद चालक व खलासी ट्रक छोड़ कर फरार हो गये. वहीं चंदवारा में मदनगुंडी निवासी पुनीत पंडित को एक बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया. स्थानीय क्लिनिक में उसका इलाज चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >