विधानसभा चुनाव की घोषणाकोडरमा में मतदान नौ दिसंबर को कोडरमा. झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने से जिले में होनेवाले उदघाटन व शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियां धरी की धरी रह गयी. बताया जाता है कि 26 अक्तूबर को जयनगर प्रखंड स्थित हीरोडीह पंचायत भवन का उदघाटन होना था. वहीं पेयजल व स्वच्छता विभाग की ओर से कोडरमा के मेघातरी, पथलडीहा व खरकोटा में ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना की स्वीकृति आनन-फानन में दी गयी थी. इसका भी शिलान्यास 26 अक्तूबर को होना था. आचार संहिता लागू होने के साथ ही उदघाटन व शिलान्यास कार्यक्रम पर रोक लग गयी है. पांच चरणों में चुनाव होंगे. कोडरमा विधानसभा क्षेत्र का चुनाव नौ दिसंबर को होगा. नामांकन पत्र 14 नवंबर से 21 नवंबर तक दाखिल किया जा सकेगा. चुनाव परिणाम की घोषणा 23 दिसंबर को होना है.
धरी रही गयी उदघाटन व शिलान्यास की तैयारी
विधानसभा चुनाव की घोषणाकोडरमा में मतदान नौ दिसंबर को कोडरमा. झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने से जिले में होनेवाले उदघाटन व शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियां धरी की धरी रह गयी. बताया जाता है कि 26 अक्तूबर को जयनगर प्रखंड स्थित हीरोडीह पंचायत भवन का उदघाटन […]
