पथलगढ़ा ने छोटकी धमराय को हराया

चंदवारा. प्रखंड के पथलगढ़ा खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल शुक्रवार को खेला गया. फाइनल मुकाबला छोटकी धमराय व पथलगढ़ा के बीच खेला गया. इसमें पथलगढ़ा ने छोटकी धमराय को पांच रन से पराजित किया. मुख्य अतिथि बरही के पूर्व विधायक मनोज यादव थे. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभाओं की कमी […]

चंदवारा. प्रखंड के पथलगढ़ा खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल शुक्रवार को खेला गया. फाइनल मुकाबला छोटकी धमराय व पथलगढ़ा के बीच खेला गया. इसमें पथलगढ़ा ने छोटकी धमराय को पांच रन से पराजित किया. मुख्य अतिथि बरही के पूर्व विधायक मनोज यादव थे. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है. उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है. मुख्य अतिथि ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. इस मौके पर लक्ष्मण यादव, प्रमुख महेंद्र यादव, धुपाली यादव, वीरेंद्र यादव, अजय मोदी, छोटे लाल वर्णवाल, मनोज मोदी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >