बच्चों को स्कूल जरूर भेजें : नकुल

कोडरमा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के निर्देशानुसार कानूनी सहायता केंद्र पांडेयडीह द्वारा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंद्रोडीह में कानूनी जागरूकता शिविर लगाया गया. शिविर को संबोधित करते हुए पारा लीगल कार्यकर्ता नकुल कुमार सिन्हा ने बच्चों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि छह से 14 वर्ष के बच्चों […]

कोडरमा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के निर्देशानुसार कानूनी सहायता केंद्र पांडेयडीह द्वारा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंद्रोडीह में कानूनी जागरूकता शिविर लगाया गया. शिविर को संबोधित करते हुए पारा लीगल कार्यकर्ता नकुल कुमार सिन्हा ने बच्चों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि छह से 14 वर्ष के बच्चों को नियमित व नि:शुल्क शिक्षा देने का प्रावधान है. जो अभिभावक बच्चों को स्कूल नहीं भेजते, वे इसके लिए दोषी हैं. इस मौके पर शिक्षक रंजीत यादव, आनंद कुमार, रामू प्रसाद यादव, बसंती देवी, संजय यादव व विद्यालय के विद्यार्थी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >