शिक्षकों की प्रोन्नति का अनुमोदन

मंत्री अन्नपूर्णा देवी का प्रयास रंग लाया कोडरमा. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रयास से जिले में वर्षों से लंबित शिक्षकों की प्रोन्नति का मार्ग प्रशस्त हो गया है. जिले में लगभग 400 शिक्षकों को ग्रेड टू से ग्रेड थ्री व ग्रेड फोर में प्रोन्नति मिलेगी. संघ के प्रयास से जिले में शिक्षकों के […]

मंत्री अन्नपूर्णा देवी का प्रयास रंग लाया कोडरमा. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रयास से जिले में वर्षों से लंबित शिक्षकों की प्रोन्नति का मार्ग प्रशस्त हो गया है. जिले में लगभग 400 शिक्षकों को ग्रेड टू से ग्रेड थ्री व ग्रेड फोर में प्रोन्नति मिलेगी. संघ के प्रयास से जिले में शिक्षकों के प्रमोशन की सूची तैयार कर आरडीडी के पास अनुमोदन के लिए भेजा गया था. जल संसाधन मंत्री अन्नपूर्णा देवी के हस्तक्षेप पर आरडीडी ने उक्त सूची को स्वीकृत कर जिले में भेज दिया है. उल्लेखनीय है कि गत दिन संघ के अध्यक्ष गोवर्धन यादव व महासचिव सुदीप सहाय के नेतृत्व में संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मिला था. संघ की मांग पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आरडीडी को फोन पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. मंत्री की इस पहल पर संघ के पदाधिकारियों ने आभार जताते हुए उनका धन्यवाद किया है. आभार जताने वालों में प्रदेश संगठन मंत्री उदय सिंह, अश्विनी कुमार सिन्हा, गांधी प्रसाद, उपेंद्र वर्मा, अश्विनी तिवारी, रामचंद्र ठाकुर, सुभाष चंद्रा, अजीत कुमार आजाद, सुबोध कुमार, कौलेश्वर ठाकुर, संजीव मिश्र, मनोज चौरसिया, दिलीप वर्णवाल, रामप्रसाद सिंह, केदार भारती, एकरामुल हक, सरयू महथा, विनोद सिन्हा, अनिल कुमार, राजेंद्र वर्मा, वीरेश कुमार, माधव कुमार, शिवशंकर मोदी, राजकिशोर दास, शिवशंकर रजक आदि के नाम शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >