24कोडपी8प्रेस वार्ता में विमल पचिशिया व अन्य.झुमरीतिलैया. विश्व पोलियो दिवस को लेकर रोटरी कपल्स ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता की. इस दौरान रोटरी कपल्स के अध्यक्ष विमल पचिशिया ने बताया कि पोलियो ड्रॉप के जनक डॉक्टर जोनास साल्क के जन्म दिवस को विश्व पोलियो दिवस के रूप में मनाया जाता है. श्री पचिशिया ने बताया कि रोटरी ने 1985 में विश्व को पोलियो मुक्त करने का बीड़ा उठाया था, जो जनवरी 2011 में पूरा हुआ. उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य ऑर्गेनाइजेशन ने जनवरी 2014 में भारत को पोलियो मुक्त देश घोषित कर दिया है. उन्होंने बताया कि पोलियो ड्रॉप को लेकर सरकार द्वारा एनआइडी कार्यक्रम में शिथिलता बरती जा रही है. उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इस कार्यक्रम में तेजी लाएं, ताकि पोलियो फिर से अपना पांव नहीं पसार सके. उन्होंने यह भी बताया कि 27 मार्च 2014 को डब्ल्यूएचओ ने भारत को पोलियोमुक्त देश का प्रमाण पत्र जारी किया, जो केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री डॉ हर्षवर्धन को मिला है. मौके पर राकेश जैन, संजीव कालरा, मनीष सूद, निलेश अग्रवाल, हरजीत सिंह लांबा, संदीप हिसारिया, प्रवीण वर्णवाल आदि मौजूद थे.
पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम में सरकार सक्रिय नहीं : विमल
24कोडपी8प्रेस वार्ता में विमल पचिशिया व अन्य.झुमरीतिलैया. विश्व पोलियो दिवस को लेकर रोटरी कपल्स ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता की. इस दौरान रोटरी कपल्स के अध्यक्ष विमल पचिशिया ने बताया कि पोलियो ड्रॉप के जनक डॉक्टर जोनास साल्क के जन्म दिवस को विश्व पोलियो दिवस के रूप में मनाया जाता है. श्री पचिशिया ने बताया […]
