सीआरपीएफ ने चलाया स्वच्छता अभियान (फोटो)

सतगावां. स्वच्छ भारत अभियान के तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल जी-22 बटालियन के कमांडेंट इंस्पेक्टर उमाशंकर राय के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय परिसर, शिव मंदिर व सीडीपीओ कार्यालय के आस-पास स्वच्छता अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान श्री राय ने कहा कि यह कार्यक्रम बटालियन के जवानों द्वारा सामूहिक रूप से चौक-चौराहों पर चलाया जा […]

सतगावां. स्वच्छ भारत अभियान के तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल जी-22 बटालियन के कमांडेंट इंस्पेक्टर उमाशंकर राय के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय परिसर, शिव मंदिर व सीडीपीओ कार्यालय के आस-पास स्वच्छता अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान श्री राय ने कहा कि यह कार्यक्रम बटालियन के जवानों द्वारा सामूहिक रूप से चौक-चौराहों पर चलाया जा रहा है. उन्होंने समाजसेवी व जन प्रतिनिधियों से इस कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की. उन्होंने यह भी बताया कि जवानों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भी साफ-सफाई की जायेगी. इसके लिए लोगों को जागरूक किया जायेगा. मौके पर एएसआइ राम सिंह, रामवचन सिंह, प्रभाकर पांडेय, धर्मेंद्र कुमार, सोनू कुमार, सबलू मुर्मू, सुदेश्वर मेहता के अलावा सांसद प्रतिनिधि बालमुकुंद सिंह, पूर्व सरपंच हृदय नारायण सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >