घर में चोरी का प्रयास, एक गिरफ्तार

कोडरमा बाजार. थाना क्षेत्र के महावीर मुहल्ला निवासी भुवनेश्वर राम के घर में बीती रात तीन चोरों ने चोरी का प्रयास किया. इस बाबत श्री राम ने कोडरमा थाना में मामला दर्ज कराया है. इसमें उन्होंने कहा है कि बीती रात महावीर मुहल्ला निवासी राजा सिन्हा समेत दो अन्य लोग उनके घर पहुंचे व चोरी […]

कोडरमा बाजार. थाना क्षेत्र के महावीर मुहल्ला निवासी भुवनेश्वर राम के घर में बीती रात तीन चोरों ने चोरी का प्रयास किया. इस बाबत श्री राम ने कोडरमा थाना में मामला दर्ज कराया है. इसमें उन्होंने कहा है कि बीती रात महावीर मुहल्ला निवासी राजा सिन्हा समेत दो अन्य लोग उनके घर पहुंचे व चोरी का प्रयास किया. इसी बीच वे जग गये. शोर करने पर दो लोग फरार हो गये, जबकि राजा सिन्हा को उन्होंने पकड़ लिया. उसे पुलिस को सौंप दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >