अदालत परिसर में लगा वाटर कूलर

कोडरमा बाजार. अदालत परिसर में आनेवाले आम लोगों के लिए मंगलवार को रोटरी क्लब कोडरमा ने वाटर कूलर आरो उपलब्ध कराया है. इसका उदघाटन प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह ने किया. इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि यह आरो आम लोगों के लिए है. लोग इसका लाभ उठाये. उन्होंने इस […]

कोडरमा बाजार. अदालत परिसर में आनेवाले आम लोगों के लिए मंगलवार को रोटरी क्लब कोडरमा ने वाटर कूलर आरो उपलब्ध कराया है. इसका उदघाटन प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह ने किया. इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि यह आरो आम लोगों के लिए है. लोग इसका लाभ उठाये. उन्होंने इस कार्य के लिए रोटरी क्लब की प्रशंसा भी की. इस मौके पर सीजेएम रामजीत यादव, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष अनिल कुमार आर्या, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जगदीश सलूजा, जय प्रकाश नारायण, कैलाश चौधरी, राजेंद्र मोदी, महेश दारूका, जय कुमार गंगवाल, प्रदीप सिंघानिया, जय प्रकाश राम, मनीष सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >