एसपी को सौंपा जायेगा ज्ञापन

कोडरमा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला इकाई की बैठक पुराना सीडी बालिका उवि में हुई. बैठक में मुख्य रूप से सुनील रजक व संगठन मंत्री मुकेश प्रसाद उपस्थित थे. बैठक में जयनगर क्षेत्र के ककरचोली गांव की स्कूली छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किये जाने के मामले की निंदा की गयी. विद्यार्थी परिषद ने […]

कोडरमा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला इकाई की बैठक पुराना सीडी बालिका उवि में हुई. बैठक में मुख्य रूप से सुनील रजक व संगठन मंत्री मुकेश प्रसाद उपस्थित थे. बैठक में जयनगर क्षेत्र के ककरचोली गांव की स्कूली छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किये जाने के मामले की निंदा की गयी. विद्यार्थी परिषद ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. मौके पर संगठन मंत्री मुकेश प्रसाद ने कहा कि इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा जायेगा. मौके पर नगर मंत्री लखन सिंह, चंदन पासवान, प्रिंस कुमार, नीतिश कुमार, छोटन कुमार, भोलू कुमार, दिलीप कुमार, राज केसरी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >