भाजपा विचारधारा व अनुशासन वाली पार्टी

कोडरमा : भाजपा जिला ईकाई की ओर से शनिवार को पार्टी का स्थापना दिवस स्थानीय माहुरी भवन में मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह व संचालन महामंत्री नितेश चंद्रवंशी ने किया. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव उपस्थित थीं. सबसे पहले नेताओं व कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, […]

कोडरमा : भाजपा जिला ईकाई की ओर से शनिवार को पार्टी का स्थापना दिवस स्थानीय माहुरी भवन में मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह व संचालन महामंत्री नितेश चंद्रवंशी ने किया. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव उपस्थित थीं.

सबसे पहले नेताओं व कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया. इसके बाद दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. मौके पर शिक्षा मंत्री डाॅ यादव ने कहा कि आज पार्टी वट वृक्ष की तरह खड़ी है. सबका साथ सबका विकास की विचारधारा के साथ पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है.

आज देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा पुनः प्रधानमंत्री चाहिए, जो जनता के विकास के लिए सदैव तत्पर रहते हैं. उनके नेतृत्व में भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार चलायी है. भाजपा विचारधारा व अनुशासन वाली पार्टी है, जो प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान देती है. आज के दिन छह अप्रैल 1980 को पार्टी की स्थापना हुई थी. अटल बिहार वाजपेयी के नेतृत्व में पार्टी ने विकास किया और नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आगे बढ़ रहा है.
वहीं जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आड़वाणी सरीखे नेताओं ने पार्टी को मजबूती प्रदान की, जो आज मजबूत होकर सरकार चल रही है. इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रमेश सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि मोदी, महिला कल्याण बोर्ड की सदस्य जूही दास गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ. नरेश पंडित, बासुदेव शर्मा, महेंद्र वर्मा, सुनीती सेठ, सुधीर यादव, जिला महामंत्री शिवेंद्र नारायण सिन्हा, मंत्री सुनील सिन्हा, शशिभूषण प्रसाद, मानिक चंद सेठ, मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, अजय पांडेय, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष संगीता सिन्हा, उपाध्यक्ष कुलवीर सलुजा, नगर अध्यक्ष देवनारायण मोदी, दिनेश सिंह, गोपाल कुमार गुतुल, प्रभाकर लाल रावत, किशोर पंडित ,राजकिशोर प्रसाद, विजय राम, नरेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, नरेन्द्र पाल, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष रेखा भदानी, रोहित जायसवाल, वीरेंद्र सिंह, अजीत कुमार, पिंटू मजूमदार, प्रीतम कुमार, सुदीप्तो घोष, छोटू पंडित, विकास सिन्हा, राजेश सिन्हा, मधुसूदन सिंह, महेश राम, कुंज बिहारी त्रिवेदी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >