कोडरमा में बोले हेमंत : रघुवर सरकार में बिना पैसों के काम नहीं होता

कोडरमा : कोडरमा में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि रघुवर दास के शासन में बिना पैसे का कोई काम नहीं होता है. राज्य को बचाने के लिए भाजपा को हटाना जरूरी है. उन्‍होंने जयनगर के पिपचो में आयोजित सभा में शिक्षा मंत्री के साथ ही स्थानीय विधायक प्रोफेसर […]

कोडरमा : कोडरमा में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि रघुवर दास के शासन में बिना पैसे का कोई काम नहीं होता है. राज्य को बचाने के लिए भाजपा को हटाना जरूरी है. उन्‍होंने जयनगर के पिपचो में आयोजित सभा में शिक्षा मंत्री के साथ ही स्थानीय विधायक प्रोफेसर जानकी यादव पर निशाना साधा.

हेमंत सोरेन ने कहा कि स्‍थानीय विधायक धोखेबाज हैं. वे खाते किसी का है और गाते किसी और का हैं. भाजपा राज्‍य और देश में आतंक के बल-बूते पर राज करना चाहती है. हेमंत ने अपने इस दौरे को संघर्ष यात्रा का नाम दिया है. संघर्ष यात्रा के दूसरे दिन डोमचांच के फुलवरिया में भी सभा का आयोजन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >