व्यवसायी से रंगदारी मांगने का मामला दर्ज

झुमरीतिलैया : रांची-पटना रोड निवासी(वंदना स्वीट्स के निकट) शंकर लाल चौधरी ने तिलैया थाना में आवेदन देकर जमीन बेचने के लिए दबाव बनाने तथा 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. उन्होंने शिवशंकर बनर्जी, रवि शंकर बनर्जी निवासी सीएमआइ कॉलोनी वार्ड नंबर 11, विजय कुमार बनर्जी अड्डी बंगला निवासी […]

झुमरीतिलैया : रांची-पटना रोड निवासी(वंदना स्वीट्स के निकट) शंकर लाल चौधरी ने तिलैया थाना में आवेदन देकर जमीन बेचने के लिए दबाव बनाने तथा 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. उन्होंने शिवशंकर बनर्जी, रवि शंकर बनर्जी निवासी सीएमआइ कॉलोनी वार्ड नंबर 11, विजय कुमार बनर्जी अड्डी बंगला निवासी को नामजद आरोपी बनाया है.
आवेदन में श्री चौधरी ने कहा है कि उन्होंने छह अगस्त को सुरेंद्र नारायण सिंह से जमीन खरीदी है. उसका दाखिल खारिज हो चुका है. उसका रसीद भी कट रहा है, जबकि जमीन दलाल जबरन जमीन बेचने का दबाव बना रहे है. उन्होंने कहा कि 29 अप्रैल को उपरोक्त लोग चार-पांच अन्य लोगों के साथ हथियार से लैस होकर मेरे पास आये और धमकी दी कि यदि तुम जमीन नहीं बेचना चाहते हो तो 20 लाख रुपये रंगदारी दो.
उपरोक्त लोगों ने हथियार के बल पर जबरन मुझसे एक सादा कागज में हस्ताक्षर करा लिया और गले से सोने की चेन छिन ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >