खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी लीग के सीनियर और जूनियर में खूंटी विजयी

रग्बी लीग (महिला) में जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में खूंटी तथा सब जूनियर वर्ग में दुमका चैंपियन हुई.

खूंटी. बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम खूंटी में आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी लीग (महिला) में जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में खूंटी तथा सब जूनियर वर्ग में दुमका चैंपियन हुई. प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से कुल 17 टीमों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में पहले स्थान पर खूंटी, द्वितीय स्थान पर पश्चिमी सिंहभूम और तृतीय गोड्डा, अंडर 18 वर्ग में प्रथम खूंटी, द्वितीय सरायकेला, तृतीय राइजिंग क्लब बोकारो, अंडर 15 वर्ग में प्रथम स्थान पर दुमका, द्वितीय कैथरीन एकेडमी खूंटी और तृतीय रांची रहे. इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड रग्बी एसोसिएशन के महासचिव हेजाज असदक, खूंटी जिला रग्बी एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्विनी कुमार मिश्रा ने किया. मोके पर शादाब खान, अभिषेक, सुकेश, अभय, विशाल, विष्णु, सुरभि, अलिसा सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >