कांग्रेस पार्टी महिला बिल का विरोध नहीं कर रही :नईमुद्दीन

महिला बिल को लेकर सोमवार को खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा.

खूंटी. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर केंद्र सरकार के महिला बिल को लेकर सोमवार को खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. कांग्रेस के प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के महासचिव नईमुद्दीन खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला बिल का विरोध नहीं कर रही है. विपक्ष की आपत्ति बिल की प्रक्रिया को लेकर है. उन्होंने कहा कि परिसीमन और जनगणना जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को एक साथ जोड़ कर लाया गया. जबकि संवैधानिक दृष्टिकोण से इसमें कई अड़चनें हैं. पहले जनगणना की प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए, उसके बाद ही परिसीमन को लोकसभा और विधानसभा में लाया जाना उचित होगा. नगर अध्यक्ष गुलाम गौस ने कहा कि भाजपा सरकार महिला बिल की आड़ में परिसीमन को लागू करने की कोशिश कर रही थी. उसका उद्देश्य सफल नहीं हो पाया. भाजपा इस पूरे मुद्दे को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है. यह प्रचारित किया जा रहा है कि कांग्रेस महिला आरक्षण का विरोध कर रही है, जबकि ऐसा नहीं है. केंद्र सरकार वास्तव में महिलाओं को आरक्षण देना चाहती है, तो प्रधानमंत्री को अपनी ही पार्टी में महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व देने की पहल करनी चाहिए. मौके पर जिला सांसद प्रतिनिधि पीटर मुंडू, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विल्सन तोपनो, प्रवक्ता रविकांत मिश्रा, ऋतुराज झा आदि उपस्थित थे.

महिला बिल को लेकर कांग्रेस ने किया प्रेस कांफ्रेंसB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >