सीएचसी में अग्नि सुरक्षा सप्ताह मना
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्रा में शुक्रवार को अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
कर्रा.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्रा में शुक्रवार को अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें अस्पताल कर्मियों और आम लोगों को आग से बचाव तथा आपातकालीन स्थिति में सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया. इस अवसर पर अग्निशमन यंत्र के उपयोग, आग लगने की स्थिति में प्राथमिक बचाव के उपाय और मरीजों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की जानकारी दी गयी. अधिकारियों ने कहा कि छोटी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है. इसलिए सभी को सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए. इस अवसर पर अस्पताल परिसर में मॉक ड्रिल किया गया. जिसमें कर्मचारियों ने आपातकालीन स्थिति से निबटने का अभ्यास किया. अंत में सभी ने अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने व दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया. मौके पर डॉ मंजीत तिर्की, नूतन कुमारी, अश्विनी साह, सरवर इकबाल, जेपी, अभिजीत कुमार, बैजू कुमार, विपुल कुमार, सैसर कुमार, सच्चिदानंद कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.