कर्रा. कर्रा थाना क्षेत्र के लिमड़ा गांव में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान लिमड़ा गांव निवासी 18 वर्षीय संदरू कच्छप के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार सुंदरू कच्छप बुधवार को बाइक से गोविंदपुर रेलवे स्टेशन घूमने गया हुआ था. जहां से लौटने के क्रम में देर शाम लिमड़ा गांव के समीप विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी ने धक्का मार दी. जिसमें सुंदरू कच्छप गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीण और परिजन उसे सीएचसी पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. गुरुवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया. सुंदरू के परिवार में मां और दो भाई है. घटना के बाद से पूरे परिवार में शोक की लहर है.
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
कर्रा थाना क्षेत्र के लिमड़ा गांव में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी.
