शहीद गया मुंडा के गांव एटकेडीह में गर्म कपड़ा का वितरण

एटकेडीह गांव में शहीद गया मुंडा के वंशजों, ग्रामीणों और वहां के स्कूली बच्चों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया गया.

खूंटी. भारत मुंडा समाज द्वारा मंगलवार को भगवान बिरसा मुंडा के प्रधान सेनापति शहीद गया मुंडा के गांव मुरहू प्रखंड के एटकेडीह गांव में शहीद गया मुंडा के वंशजों, ग्रामीणों और वहां के स्कूली बच्चों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया गया. इसके पहले समाज के लोगों द्वारा गया मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. कार्यक्रम में भारत मुंडा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एतवा मुंडा, प्रदेश अध्यक्ष सुशील पहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूपलक्ष्मी मुंडा, झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष बुधराम मुंडा, विशेश्वर सिंह मुंडा, युवा प्रदेश अध्यक्ष भीम मुंडा, महिला प्रदेश अध्यक्ष आशा कच्छप, प्रकश नाग मुंडा, गया मुंडा के वंशज रमय मुंडा एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

SATISH SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >