सोनाहातू/राहे. 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत डालसा ने राहे पंचायत के शिशिटांड गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यक्रम न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर सदस्य सचिव झालसा कुमारी रंजना अस्थाना एवं न्यायायुक्त रांची अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में डालसा सचिव राकेश रोशन की उपस्थिति में कार्यक्रम किया गया. इस अवसर पर पीएलवी पुष्पा कुमारी, जगदीश महतो, दिलखुश महतो, सुभाष चंद्र महतो अन्य लोग उपस्थित थे. डालसा रांची के पीएलवी ने झालसा द्वारा संचालित योजना तृप्ति पर उपस्थित ग्रामीणों को जानकारी दी. पीएलवी ने कहा कि झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा संचालित प्रोजेक्ट तृप्ति राज्य में भूख को मिटाने और भुखमरी से होनेवाली मौतों को रोकने के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील कानूनी कल्याणकारी योजना है. इस प्रोजेक्ट को मुख्य रूप से समाज के सबसे निचले पायदान पर जीवन-यापन करनेवाले गरीब, असहाय और आदिम जनजाति के लोगों को लक्षित किया गया है, जो सरकारी योजनाओं की जानकारी के अभाव में भूखे सोने को मजबूर है. पीएलवी ने उपस्थित लोगों को बाल विवाह, बाल श्रम, राष्ट्रीय लोक, नशा उन्मूलन, डायन-बिसाही पर लोगों को जागरूक किया गया. पीएलवी ने नालसा की 10 स्कीमों के बारें में जानकारी दी गयी. निःशुल्क विधिक सेवा प्राप्त करने के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गयी और गरीब तबके के लोगों को वृद्धा पेंशन और मजदूर निबंधन कार्ड एवं अन्य लाभ के बारे में जानकारी दी. उन्होंने आगामी 12 सितंबर को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी.
प्रोजेक्ट तृप्ति गरीबों के लिए संवेदनशील कानूनी कल्याणकारी योजना : डालसा
डालसा ने राहे पंचायत के शिशिटांड गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया.
