झूलन के साथ जरियागढ़ मंडा पूजा का समापन

कर्रा प्रखंड के जरियागढ़ मंडा पूजा मंगलवार को झूलन के साथ सम्पन्न हो गया.

कर्रा. कर्रा प्रखंड के जरियागढ़ मंडा पूजा मंगलवार को झूलन के साथ सम्पन्न हो गया. इससे पहले सोमवार की रात को जागरण का आयोजन किया गया. जरियागढ़ मंडा मेला में हिंदी नागपुरी और ठेठ नागपुरी आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद राम ने फीता काट कर किया. इस अवसर पर उन्होंने संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की जीवनी की जानकारी दी. यंग स्टार क्लब तोरपा द्वारा आधुनिक नागपुरी और ठेठ गीत प्रस्तुत किया गया. जिसका लोगों ने खूब आनंद उठाया. ज्ञात हो कि जरियागढ़ मंडा पूजा में 51 भगतियों ने नौ दिनों तक अल्पाहार और फलाहार रह कर भगवान शिव की आराधना की. मंडा पूजा की शुरुआत 11 अप्रैल को भगतियों के प्रवेश के साथ हुआ था. 12 अप्रैल को धुवांसी, 13 अप्रैल को जागरण और 14 अप्रैल को फूलखुंदी की गयी. मंडा पूजा को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष कमलेश राम, उपाध्यक्ष मुकेश राम, संरक्षक कृष्णा राम, राहुल केशरी, भोला राम, शंभू सिंह, संजीत राम, लाल सहाय प्रधान, गुड्डू राम सहित अन्य का योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >