अफीम की खेती के खिलाफ जागरूकता अभियान

जिला पुलिस के द्वारा अफीम की खेती के खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

खूंटी. जिला पुलिस के द्वारा अफीम की खेती के खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत पुलिस गांव-गांव और हाट-बाजार जाकर लोगों को अफीम की खेती के दुष्परिणाम और कानूनी प्रावधानों के संबंध में जागरूक कर रही है. इसके तहत रविवार को अड़की थाना क्षेत्र के हेम्ब्रम साप्ताहिक बाजार में पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया. ग्रामीणों से अफीम की खेती नहीं करने की अपील की. वहीं अफीम की खेती के बदले वैकल्पिक खेती करने के लिए प्रेरित किया. इस दौरान पुलिस ने कहा कि अफीम की खेती करने पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है. उन्हें अफीम की खेती से खेत और समाज को होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >