खूंटी. खूंटी महाधर्मप्रांत के आर्चबिशप विन्सेट आइंद गुरुवार को पैतृक गांव कर्रा के सिमटीमड़ा पहुंचे. जहां ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया. इस दौरान खूंटी धर्म प्रांत के बिशप विनय कंडुलना भी उनके साथ मौजूद थे. आर्चबिशप विन्सेंट आइंद ने गांव पहुंच कर अपने परिजनों से मुलाकात की. वहीं स्थानीय चर्च में विधि-विधान के साथ प्रार्थना की. आर्चबिशप ने अपने प्रवचन में लोगों से प्रेम, एकता और सेवा की भावना के साथ जीवन जीने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा और विश्वास ही शांति और विकास का आधार है. उन्होंने युवाओं को शिक्षा और संस्कार के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया. बिशप विनय कंडुलना ने कहा कि ईश्वर में आस्था और मानव सेवा ही सच्चे धर्म का मार्ग है. उन्होंने लोगों से समाज के कमजोर वर्गों की मदद करने और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया. ज्ञात हो कि आर्चबिशप विन्सेंट आइंद पूर्व में असम राज्य में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इस अवसर पर फादर बिशु बेंजामिन आइंद, सुनील कंडुलना, सिल्वनुस बुढ़, बिपिन तोपनो सहित अन्य उपस्थित थे.
पैतृक गांव पहुंचे आर्चबिशप विन्सेंट आइंद, स्वागत
खूंटी महाधर्मप्रांत के आर्चबिशप विन्सेट आइंद गुरुवार को पैतृक गांव कर्रा के सिमटीमड़ा पहुंचे.
