खूंटी. मुरहू प्रखंड में गुरुवार को चाइल्ड इन नीड इंस्टीट्यूट (सीनी) और एक्सिस बैंक फाउंडेशन के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए चार प्रसवपूर्व जांच के महत्व, उच्च जोखिम गर्भावस्था एवं गर्भावस्था के दौरान पोषण विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान, नियमित जांच और उचित पोषण के प्रति जागरूक किया गया. प्रशिक्षण में महिलाओं ने भी अपने अनुभवों को साझा किया. मौके पर सीनी की जिला कार्यक्रम प्रबंधक संगीता मिश्रा, जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर तथा सीनी के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.
मुरहू में मातृ स्वास्थ्य व पोषण पर प्रशिक्षण आयोजित
गर्भावस्था एवं गर्भावस्था के दौरान पोषण विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
