अंजुमन इस्लामिया कमेटी खूंटी के सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

अंजुमन इस्लामिया कमेटी खूंटी का चुनाव सम्पन्न हो गया.

खूंटी. अंजुमन इस्लामिया कमेटी खूंटी का चुनाव सम्पन्न हो गया. रविवार को सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलायी गयी. मालूम हो कि अंजुमन के पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर मतदान तीन मई को होना था. परंतु नाम वापसी की अंतिम तारीख 14 अप्रैल तक सभी पदों सदर, सेक्रेटरी, नायब सदर, नायब सेक्रेटरी और खजांची के लिए सिर्फ एक-एक उम्मीदवार ही मैदान में रह गये. अतः सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ. अंजुमन खूंटी के नये पदधारियों में सदर मोहम्मद जैद राइन, सेक्रेटरी, मोहम्मद मन्नान अंसारी, नायब सदर मोहम्मद सुहैल (सभी आजाद रोड खूंटी), नायब सेक्रेटरी मोहम्मद शहजाद अंसारी (बरपिंडा खूंटी), खजांची मोहम्मद नौशाद अंसारी (पाशा कॉलोनी खूंटी) निर्विरोध चुने गये.

सभी को सर्टिफिकेट दिया गया :

शुक्रवार को सभी ओहदेदारों को निर्वाचन का सर्टिफिकेट दिया गया. रविवार को सभी ओहदेदारों को अपने-अपने पद की शपथ दिलायी गयी. जामा मस्जिद खूंटी में जामा मस्जिद के इमाम जनाब मोहिबुल्लाह नदवी के द्वारा शपथ दिलायी गयी. कार्यक्रम में अंजुमन इस्लामिया चुनाव कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद मोबाशिर पाशा, ताज मोहम्मद, शकील पाशा, कारी जहीदुल्लाह, तनवीर आरिफ, अजहर अंसारी, आदिल अंसारी, शमीम अनवर, मोहम्मद अरशद, माजिद सुल्तान, मोहम्मद अरशद, वार्ड नंबर 10 के पार्षद और अंजुमन इस्लामिया के पूर्व सचिव मोहम्मद खालिद हुसैन आदि उपस्थित थे.

जामा मस्जिद खूंटी में इमाम ने पदाधिकारियों को दिलायी शपथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

SATISH SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >