अड़की क्रिकेट एकेडमी ने एनसीए को छह विकेट से हराया

बी डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को अड़की क्रिकेट एकेडमी और एनसीए के बीच मैच खेला गया.

खूंटी. खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित बी डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को अड़की क्रिकेट एकेडमी और एनसीए के बीच मैच खेला गया. जिसमें अड़की क्रिकेट अकादमी छह विकेट से मैच जीती. पहले बल्लेबाजी करते हुए एनसीए की टीम 20 ओवर पांच बॉल में 92 रन बना कर ऑल आउट हो गयी. जिसमें सर्वाधिक हर्षित राज ने 20, आयुष सिंह ने 16, आयुष कुमार ने 15 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में अड़की की ओर से सुमित कुमार ने पांच, नैतिक कुमार ने चार, चिन्मय कुमार ने एक विकेट लिये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी अड़की क्रिकेट अकादमी की टीम 15 ओवर चार बॉल में चार विकेट के नुकसान पर 93 रन बना कर मैच छह विकेट से जीत ली. जिसमें सर्वाधिक आदित्य कुमार ने 38 और दिनेश ने 31 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में एनसीए की ओर से अश्विनी कुमार ने दो, अरशद और अमन ने एक-एक विकेट लिए. मैच का प्लेयर ऑफ द मैच सुमित कुमार को दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >