खंडहर बन रहा है 24 लाख रुपये का भवन

खलारी : खलारी प्रखंड में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साल पूर्व बना राजीव गांधी सेवा केंद्र मनरेगा भवन उपयोग नहीं होने के कारण खंडहर में तब्दील होते जा रहा है. भवन की सभी खिड़कियों के शीशे टूट गये हैं. यहां असामाजिक तत्वों का अड्डा लगा रहता है. इसके अलावे एक ठेकेदार द्वारा […]

खलारी : खलारी प्रखंड में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साल पूर्व बना राजीव गांधी सेवा केंद्र मनरेगा भवन उपयोग नहीं होने के कारण खंडहर में तब्दील होते जा रहा है. भवन की सभी खिड़कियों के शीशे टूट गये हैं. यहां असामाजिक तत्वों का अड्डा लगा रहता है. इसके अलावे एक ठेकेदार द्वारा उक्त भवन का स्टोर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार इस भवन में अभी तक ना तो शौचालय की व्यवस्था की गयी है और ना ही पंखा लगाया गया है. इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि मामले की जांच करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >