सिल्ली : अनगड़ा, टाटीसिलवे व नामकुम की लगभग 150 महिला समिति की सदस्य सिल्ली स्टेडियम पहुंची और स्टेडियम परिसर में आयोजित कार्यक्रमों को देखा और आवश्यक जानकारी प्राप्त की. रूडसेट संस्थान में वीडियो क्लिप दिखा कर उन्हें स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया. संस्थान के निदेशक रामचंद्र ने आवश्यक जानकारी उपलब्ध करायी.
इसके अलावा महिलाओं ने झारक्रॉप्ट संस्थान, मानभूम छऊ नृत्य संस्थान एवं जीवन मित्र कार्यालय का भी भ्रमण किया. इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा सुनील सिंह, भरत सिंह, रामचंद्र, जगदीश महाते, दशरथ महतो, ज्योति राय, महेश, लक्ष्मी महतो व महिला समिति की को-ऑर्डिनेटर मौजूद थीं.
