सुबोधकांत की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प

मुरी : छोटामुरी में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में रांची संसदीय सीट से सुबोधकांत सहाय को कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया. कहा गया कि कार्यकर्ता उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए तैयारी में अभी से लग जायें. गांव-गांव में प्रचार प्रसार करने व कांग्रेस की […]

मुरी : छोटामुरी में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में रांची संसदीय सीट से सुबोधकांत सहाय को कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया. कहा गया कि कार्यकर्ता उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए तैयारी में अभी से लग जायें. गांव-गांव में प्रचार प्रसार करने व कांग्रेस की नीतियों से लोगों को अवगत कराने का भी निर्णय लिया गया.

अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जन्मेंजय महतो ने की. बैठक में सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के युवा अध्यक्ष राकेश किरण महतो, प्रखंड युवा अध्यक्ष राज कुमार महतो, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आमीन अंसारी, महामंत्री नागेश्वर महतो, भगीरथ महतो, मो मंजूर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >