साइडिंग का काम ठप कराया

पिपरवार : बचरा साइडिंग में कार्यरत एकेटी ट्रांस्पोर्टिंग कंपनी के ठेका मजदूरों ने बकाया मजदूरी भुगतान को लेकर शनिवार की सुबह सीएचपी/सीपीपी परियोजना से बचरा साइडिंग की कोयला ढुलाई ठप करा दिया. मजदूरों ने बताया कि एकेटी कंपनी के 55 ठेका मजदूर बचरा साइडिंग और 30 सीएचपी लोडिंग प्वाइंट पर मुंशी के रूप में वर्षो […]

पिपरवार : बचरा साइडिंग में कार्यरत एकेटी ट्रांस्पोर्टिंग कंपनी के ठेका मजदूरों ने बकाया मजदूरी भुगतान को लेकर शनिवार की सुबह सीएचपी/सीपीपी परियोजना से बचरा साइडिंग की कोयला ढुलाई ठप करा दिया. मजदूरों ने बताया कि एकेटी कंपनी के 55 ठेका मजदूर बचरा साइडिंग और 30 सीएचपी लोडिंग प्वाइंट पर मुंशी के रूप में वर्षो से कार्यरत हैं. कोल इंडिया हाई पावर कमेटी की अनुशंसा के अनुरूप दिसंबर माह से कंपनी द्वारा मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा.

चार माह से मजदूरी नहीं मिलने से आर्थिक स्थिति खराब हो गयी है. होली का त्योहार मनाने के लिए भी पैसे नहीं हैं. पिछले सप्ताह मजदूरों द्वारा आंदोलन करने पर कंपनी के बाद पिपरवार थाना प्रभारी ने कंपनी के मालिक से बात करने और होली से पहले मजदूरी भुगतान कराने का आश्वासन देकर काम चालू करा दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >