देश में भाजपा की लहर : रामटहल

मुरी सिंगपुर में पीसीसी पथ व सभागार का उदघाटन सिल्ली : पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने बुधवार को मुरी सिंगपुर स्थित आरटीसी विद्यालय परिसर में पीसीसी पथ एवं सभागार का उदघाटन किया. मौके पर उन्होंने कहा कि देश में इन दिनों भाजपा की लहर है. देश की जनता महंगाई और भ्रष्टाचार से ऊब चुकी है […]

मुरी सिंगपुर में पीसीसी पथ व सभागार का उदघाटन

सिल्ली : पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने बुधवार को मुरी सिंगपुर स्थित आरटीसी विद्यालय परिसर में पीसीसी पथ एवं सभागार का उदघाटन किया. मौके पर उन्होंने कहा कि देश में इन दिनों भाजपा की लहर है. देश की जनता महंगाई और भ्रष्टाचार से ऊब चुकी है और इससे निजात पाना चाहती है.

अगली सरकार भाजपा की ही बनेगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गांव-गांव में जायें और भाजपा के नीति-सिद्धांत से लोगों को अवगत करायें. लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाजपा से जोड़ने का प्रयास करें. इस मौके पर मनोहर बेदिया, रघुवीर महतो, गोकुल महतो, परेशनाथ महतो, भरत महतो, परशुराम महतो, शोभाराम महतो व मोतीलाल महतो सहित अन्य मौजूद थे.

पूर्व सांसद का दौरा : बुधवार को पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया. श्री चौधरी ने जोन्हा, टाटी सिंगारी, सुरसू, साहेदा, हालमाद, गाझा, हरिडीह, गेड़ेबीर, रामपुर, असुरकोढ़ा, कुटाम व बिसरिया आदि गांवों में जनसंपर्क किया और क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली. इस मौके पर रघुवीर प्रसाद महतो, लंबोदर महतो, कर्ण महतो, परशुराम महतो, प्रो ललित प्रसाद महतो, अजय महतो, गोकुल महतो सहित कई कार्यकर्ता उनके साथ थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >