प्रमुख ने किया शिलान्यास

मुरी : सिल्ली प्रमुख कमलनाथ मांझी ने सोमवार को हलमाद गांव में दुर्गा मंदिर के पीछे नाली निर्माण व दशरथ महली के घर से श्मशान घाट तक पीसीसी पथ निर्माण की आधारशिला रखी. दोनों के निर्माण पर क्रमश: दो लाख 47 हजार 900 व दो लाख 25 हजार रुपये खर्च किये जायेंगे. हाकेदाग पंचायत के […]

मुरी : सिल्ली प्रमुख कमलनाथ मांझी ने सोमवार को हलमाद गांव में दुर्गा मंदिर के पीछे नाली निर्माण व दशरथ महली के घर से श्मशान घाट तक पीसीसी पथ निर्माण की आधारशिला रखी. दोनों के निर्माण पर क्रमश: दो लाख 47 हजार 900 व दो लाख 25 हजार रुपये खर्च किये जायेंगे. हाकेदाग पंचायत के हाकेदाग हरिडीह गांव स्थित दुर्गा मंडप के समीप चबूतरा निर्माण, अर्जु न के घर से दुमका टोली तक नाली का निर्माण का भी उन्होंने शिलान्यास किया. दोनों कार्यो का निर्माण क्रमश: एक लाख 22 हजार व एक लाख 86 हजार 300 रुपये की लागत से होगा. बीआरजीएफ से दोनों कार्यो का निर्माण होगा. शिलान्यास समारोह में उप मुखिया अरुण कुमार महतो, पंसस कालेश्वरी देवी, मुखिया हरिपदो मांझी, वार्ड सदस्य किष्टो चरण मांझी, फेंकन राम मांझी, अजय महतो व मंटू महतो सहित अन्य मौजूद थे.

इधर, टुटकी पंचायत के टुटकी गांव में मथूर महली के घर से मनोहर महली के घर तक पीसीसी पथ का शिलान्यास किया गया. मौके पर मुखिया सुनीता देवी, ग्राम प्रधान मनोज मुंडा, वार्ड सदस्य सरला देवी, परीक्षित महली, संजय गोस्वामी व प्रदीप महतो सहित अन्य उपस्थित थे.

बंता गांव में पीसीसी पथ, ग्राम स्थल में चबूतरा, बासंती दुर्गा मंदिर में चबूतरा, जयनगर गांव में चबूतरा, श्यामनगर गांव में पीसीसी पथ, कोकालगाम गांव में पीसीसी पथ, लोवादाग पंचायत के लोवादाग में चबूतरा निर्माण की आधारशिला विधायक प्रतिनिधि कृष्णा महतो ने की. मौके पर मुखिया पद्यमावती देवी, पंसस सविता देवी, प्रवीण कोइरी, कमल सिंह, सुचांद, जितेंद्र नाथ बड़ाइक व लक्ष्मीनारायण महतो सहित अन्य उपस्थित थे. इसके अलावा अन्य विकास कार्यो का भी शिलान्यास हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >