30 वाहनों के शीशे तोड़े

हादसे के बाद युवकों ने मचाया उत्पात डकरा : खलारी थाना क्षेत्र के चूरी फुटबॉल मैदान के समीप मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में दो छात्राओं समेत तीन लोगों की मौत के बाद कुछ युवकों ने 30 वाहनों का शीशा तोड़ दिया. उक्त वाहन चूरी पीओ ऑफिस के सामने खड़े थे. कुछ चालकों के युवकों […]

हादसे के बाद युवकों ने मचाया उत्पात

डकरा : खलारी थाना क्षेत्र के चूरी फुटबॉल मैदान के समीप मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में दो छात्राओं समेत तीन लोगों की मौत के बाद कुछ युवकों ने 30 वाहनों का शीशा तोड़ दिया. उक्त वाहन चूरी पीओ ऑफिस के सामने खड़े थे. कुछ चालकों के युवकों ने मारपीट भी की. वहीं डंपर पर लदे कोयले को सड़क पर गिरा कर आवागमन बाधित कर दिया.

पीओ को फटकारा

दुर्घटना के बाद एनके प्रबंधन की ओर से वार्ता में शामिल होने आये चुरी पीओ कुछ भी बोल नहीं रहे थे. बाद में वार्ता स्थल से दूर जाकर खड़े हो गये. इसके बाद खलारी डीएसपी ने उन्हें बुला कर खूब फटकारा.

वार्ता में शामिल हुए

हादसे के साथ हुई वार्ता में खलारी डीएसपी, इंस्पेक्टर, चूरी पीओ, पिपरवार और एनके एरिया के सुरक्षा अधिकारी, प्रेमसागर मुंडा, नागेश्वर गंझू, रमेश विश्वकर्मा, अब्दुल्ला अंसारी, इस्माइल अंसारी, सागर राम, राजेश सिंह मिंटू, इंदिरा देवी, रेणु देवी, हरेंद्र सिंह, सुनील सिंह आदि मौजूद थे.

कॉलोनी में मातम छाया

दुर्घटना में कौलेश्वर यादव का पूरा परिवार ही तबाह हो गया. कौलेश्वर चूरी परियोजना में कार्यरत हैं. उनकी दो बेटियां है. बड़ी बेटी बोलने सुनने में अक्षम है. उसकी शादी गोपाल के साथ हुई थी. गोपाल के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. छोटी बेटी गीता थी, जो अपने पढ़ाई के साथ बच्चों का देखभाल करती थी. परिवार की हालत को देखते हुए गोपाल घर जमाई रह कर सभी का देखभाल करता था.

वहीं सुमिता के पिता रामप्रवेश प्रसाद पिपरवार के अशोका में काम करते हैं. उनकी तीन बेटी और एक बेटा है. सुमिता बड़ी बेटी थी. दोनों परिवार चूरी कॉलोनी में पड़ोसी थे. घटना के बाद पूरे कॉलोनी में मातम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >