हाथियों ने कई घर तोड़े

सोनडीमरा :गोला वन क्षेत्र में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रत्येक दिन किसी न किसी गांव में हाथी उत्पात मचा रहे हैं. रविवार की रात्रि बरलंगा, हरना, सुगाटिकरा, आसाढ़ी बागान आदि गांवों में हाथियों ने जम कर उत्पात मचाया और एक दर्जन लोगों के घरों का दरवाजा को तोड़ क्षतिग्रस्त […]

सोनडीमरा :गोला वन क्षेत्र में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रत्येक दिन किसी न किसी गांव में हाथी उत्पात मचा रहे हैं. रविवार की रात्रि बरलंगा, हरना, सुगाटिकरा, आसाढ़ी बागान आदि गांवों में हाथियों ने जम कर उत्पात मचाया और एक दर्जन लोगों के घरों का दरवाजा को तोड़ क्षतिग्रस्त कर दिया.

वहीं कई किसानों के फसल को भी रौंद कर नष्ट कर दिया. बताया जाता है कि गांव के लालमोहन साहू, लक्ष्मी नारायण साहू, सुदर्शन साहू, गोवर्धन साहू, जनार्दन साव, काशीनाथ साहू, नंदकिशोर साव, गिरधारी साव, अर्जुन साव, मो गायत्री सहित एक दर्जन लोगों का घरों का दरवाजा तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया और घर में रखे चावल, धान सहित अन्य खाद्य सामग्री खा गये. इसके अलावा हाथी ने दर्जनों किसानों के खेत में लगे आलू, टमाटर, मटर, गोभी, अरहर सहित कई फसलों को रौंद कर नष्ट कर दिया. ग्रामीणों ने वन विभाग से मुआवजा एवं हाथियों को भगाने के लिए सर्च लाइट, पटाखा आदि की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >