बच्चे नहीं, चूल्हा भी ठंडा

प्रखंड प्रमुख ने किया औचक निरीक्षण खलारी : खलारी प्रखंड प्रमुख रेणु देवी ने सोमवार को विश्रमपुर पंचायत के जेहलीटांड आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया. आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्था से प्रमुख नाराज हुईं. प्रमुख रेणु देवी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में न तो बच्चे थे, न पोषाहार के लिए चूल्हा जला था. ग्रामीणों […]

प्रखंड प्रमुख ने किया औचक निरीक्षण

खलारी : खलारी प्रखंड प्रमुख रेणु देवी ने सोमवार को विश्रमपुर पंचायत के जेहलीटांड आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया. आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्था से प्रमुख नाराज हुईं. प्रमुख रेणु देवी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में न तो बच्चे थे, न पोषाहार के लिए चूल्हा जला था. ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि बच्चों को पोषाहार नहीं मिलता है. सेविका, सहायिका भी कभी-कभी ही आती हैं. रेणु देवी ने कहा है कि 15 मार्च को उपायुक्त से इस संबंध में मुलाकात करूंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >