मुरी : विशेष राज्य की मांग को लेकर आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दो मार्च को झारखंड बंद का आह्वान किया है. बंद की पूर्व संध्या पर कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सिल्ली में मशाल जुलूस निकाला.
सिल्ली में जुलूस ग्राम विकास विद्यालय से काली मंदिर तक तथा मुरी में रेलवे मार्केट से बड़ामुरी व हिंडालको तक निकाला गया. मौके पर जयपाल सिंह, सुनील सिंह, अजय महतो, लख्मी मेहता, नंदकिशोर साई, मो फारूख, मो हासिम, अशोक सिंह, प्रेमचंद, धनेश्वर मांझी व दयामनी दास सहित अन्य उपस्थित थे.
