एक दूजे के हुए प्रेमी युगल

सोनाहातू:पुलिस की पहल पर एक प्रेमी युगल एक दूजे के हो गये. जानकारी के अनुसार राहे प्रखंड के दोकाद गांव निवासी शारदा कुमारी व योगेश्वर महतो के बीच पिछले दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके घरवाले इसके खिलाफ थे. गुरुवार की सुबह दोनों भाग […]

सोनाहातू:पुलिस की पहल पर एक प्रेमी युगल एक दूजे के हो गये. जानकारी के अनुसार राहे प्रखंड के दोकाद गांव निवासी शारदा कुमारी व योगेश्वर महतो के बीच पिछले दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके घरवाले इसके खिलाफ थे. गुरुवार की सुबह दोनों भाग कर सताकी गांव शारदा की बहन के घर चले गये. जब घरवालों को इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने दोनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने दोनों को पक्षों को समझा-बुझा कर शादी के लिए राजी कर लिया. इसके बाद पंचायत ने गुरुवार की रात राहे शिव मंदिर में दोनों की शादी करा दी. इस अवसर पर राहे उपमुखिया उमेश महतो, आजसू जिला उपाध्यक्ष रंगबहादुर महतो, प्रकाश सिन्हा, परमेश्वर महतो, भाटा महतो समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >