चोरी का प्रयास, चार गिरफ्तार

मुरी:चोरी करने के आरोप में ओपी पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार लोगों में संतोष रजवार, रोहित सिंह उर्फ छोटू, आफताब अंसारी व नौशाद अंसारी शामिल हैं. बताया गया कि शुक्रवार की अहले सुबह करीब 3:30 बजे चारो लोग छोटा मुरी टुंगरीधाम के भदरू महतो के घर पहुंचे. घर के […]

मुरी:चोरी करने के आरोप में ओपी पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार लोगों में संतोष रजवार, रोहित सिंह उर्फ छोटू, आफताब अंसारी व नौशाद अंसारी शामिल हैं. बताया गया कि शुक्रवार की अहले सुबह करीब 3:30 बजे चारो लोग छोटा मुरी टुंगरीधाम के भदरू महतो के घर पहुंचे. घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर का टूल बॉक्स चुराया. इसके बाद तुलसी महतो के घर की खिड़की खोल कर सामान निकालने का प्रयास कर रहे थे. आवाज सुन कर घर के लोग जाग गये. अपने को घिरता देख सभी भाग खड़े हुए, लेकिन लोगों ने खदेड़ कर संतोष रजवार को पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी. उसे ओपी लाया गया, जहां उसने अपने तीन अन्य साथियों के नाम पुलिस को बताये. इसके बाद छापामारी कर पुलिस ने रोहित सिंह (छोटा मुरी), आफताब अंसारी (छोटा मुरी) व नौशाद अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया. इस संबंध में ओपी थाना में मामला दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >