डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

पिपरवार : थाना क्षेत्र के सीएचपी-बचरा ट्रांस्पोर्टिंग रोड पर पड़रिया पुल के समीप डंपर(डब्ल्यूबी37 बी-9574) की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार शनिवार शाम 5.30 बजे हेसाबार गांव निवासी रवि करमाली (40 वर्ष) मोटरसाइकिल से पड़रिया की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में पीछे […]

पिपरवार : थाना क्षेत्र के सीएचपी-बचरा ट्रांस्पोर्टिंग रोड पर पड़रिया पुल के समीप डंपर(डब्ल्यूबी37 बी-9574) की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार शनिवार शाम 5.30 बजे हेसाबार गांव निवासी रवि करमाली (40 वर्ष) मोटरसाइकिल से पड़रिया की ओर जा रहे थे.

इसी क्रम में पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. काफी देर तक शव डंपर के नीचे पड़ा रहा. सूचना मिलने पर परिजनों व ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर कोयला ढुलाई ठप करा दिया. समाचार लिखे जाने तक कोयला ढुलाई शुरू नहीं हो पायी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >