मांगें पूरी होने तक कार्य बंद रखने की चेतावनी

टंडवा : आम्रपाली परियोजना से प्रभावित कुमडांगकला, कुमडांगखुर्द व उरसू के भू रैयतों ने सीसीएल के कार्यो का विरोध करते हुए मांगें पूरी होने तक कार्य बंद रखने की चेतावनी दी़ बुधवार को सैकड़ों की संख्या में तीन गांव के भू रैयत जंगल में चल रहे सीसीएल का कार्य बंद कराने पहुंच़े भू रैयतों ने […]

टंडवा : आम्रपाली परियोजना से प्रभावित कुमडांगकला, कुमडांगखुर्द व उरसू के भू रैयतों ने सीसीएल के कार्यो का विरोध करते हुए मांगें पूरी होने तक कार्य बंद रखने की चेतावनी दी़ बुधवार को सैकड़ों की संख्या में तीन गांव के भू रैयत जंगल में चल रहे सीसीएल का कार्य बंद कराने पहुंच़े भू रैयतों ने चार दिन पूर्व मांगें नहीं पूरी होने की स्थिति में कार्य बंद कराने की चेतावनी दी थी़ इस संबंध में महाप्रबंधक, उपायुक्त समेत अन्य को सूचित किया गया था़ ग्रामीणों के विरोध की आशंका में जंगल में चल रहे कार्य को प्रबंधन ने बुधवार को बंद करा दिया था़ भू रैयत संपूर्ण जमीन का एक साथ अधिग्रहण मुआवजा व अन्य लाभ देने, दखल-कब्जा के आधार पर गैर मजरूआ भूमि को रैयती मान्यता देते हुए भुगतान समेत 22 सूत्री मांग को लेकर आंदोलित है़. विरोध कर रहे लोगों को परियोजना के महाप्रबंधक ने वार्ता के लिए 30 जनवरी का समय दिया है़.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >