जिला में होमगार्ड के स्वीकृत पद नहीं घटायें

होमगार्ड जवानों की बैठक में की गयी मांग खूंटी : जिला में कार्यरत गृहरक्षकों (होमगार्ड) की बैठक गुरुवार को हुई. बताया गया कि जिला में 125 गृहरक्षक का पद स्वीकृत है. जिला समादेष्टा द्वारा इसमें से घटा कर 50 गृहरक्षक की प्रतिनियुक्ति की स्वीकृति दी गयी है. अगर ऐसा हुआ, तो शेष गृहरक्षक बेरोजगार हो […]

होमगार्ड जवानों की बैठक में की गयी मांग
खूंटी : जिला में कार्यरत गृहरक्षकों (होमगार्ड) की बैठक गुरुवार को हुई. बताया गया कि जिला में 125 गृहरक्षक का पद स्वीकृत है. जिला समादेष्टा द्वारा इसमें से घटा कर 50 गृहरक्षक की प्रतिनियुक्ति की स्वीकृति दी गयी है. अगर ऐसा हुआ, तो शेष गृहरक्षक बेरोजगार हो जायेंगे. बैठक में जिला में होमगार्ड का स्वीकृत पद नहीं घटाने की मांग की गयी है.
कहा गया कि मांग पूरी नहीं हुई, तो गृहरक्षक आंदोलन पर जाने को बाध्य होंगे. इधर झाविमो के जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्र ने होमगार्ड की समस्या को डीजीपी तक पहुंचाने की बात कही है. बैठक में संतोष मांझी, शिवशंकर महतो, भीम महतो, सुधीर भेंगरा, नियारन धनवार, रामेश्वर दास, सावन डहंगा, बंधना उरांव, धनंजय मांझी समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >