सम्मानित हुए कई कामगार

कोयलांचल के खदानों में खान सुरक्षा सप्ताह शुरू खलारी : एनके एरिया में 55वां वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया. एनके एरिया के महाप्रबंधक कार्यालय में महाप्रबंधक बीआर रेड्डी द्वारा झंडोत्ताेलन किया गया. इसके बाद एरिया के खान सुरक्षा अधिकारी गोपाल सफी ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा की शपथ दिलायी. […]

कोयलांचल के खदानों में खान सुरक्षा सप्ताह शुरू

खलारी : एनके एरिया में 55वां वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया. एनके एरिया के महाप्रबंधक कार्यालय में महाप्रबंधक बीआर रेड्डी द्वारा झंडोत्ताेलन किया गया. इसके बाद एरिया के खान सुरक्षा अधिकारी गोपाल सफी ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा की शपथ दिलायी.

इस अवसर पर महाप्रबंधक ने कहा कि उत्पादन के साथ हमें सुरक्षा का भी ध्यान रखना है. एक सप्ताह तक चलने वाले खान सुरक्षा सप्ताह में सभी को खान सुरक्षा संबंधित जानकारी दी जायेगी. अंत में हाल ही में केडीएच तथा डकरा में हुई दुर्घटना में मृत कामगारों की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया है.

इस अवसर पर बीके अग्रवाल, एसएन सिंह, एके सिंह, बबन कुमार सिंह, एके सिन्हा, एच बनर्जी, विशाल कुमार सिंह, पीटर तिग्गा सहित अन्य मौजूद थे. इधर केडीएच परियोजना में वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह मनाया गया. सभी कामगारों को खान सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी.

पीट ऑफिस के पास एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें निरीक्षण दल में आये कनभेनर पिपरवार परियोजना पदाधिकारी बीपी सिंह तथा मुख्यालय से आये डीएन सिंह तथा अन्य लोगों का अधिकारियों ने स्वागत किया. इस अवसर पर कामगारों द्वारा सुरक्षा संबंधी गीत तथा नाटक प्रस्तुत किया गया. परियोजना के बीस कामगारों को पुरस्कृत किया गया.

निरीक्षण दल ने केडीएच खदान का निरीक्षण भी किया. इस अवसर पर परियोजना पदाधिकारी एके चौबे, गोपाल सफी, एसएन सिंह, राजीव कुमार, एसएन सिंह, सुनील सिंह, गोलडेन यादव, धनंजय तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >