रामगढ़ : भाजपा के रामगढ़ जिला कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपयी का जन्मदिन मनाया गया. जन्मदिन पर केक काटा गया तथा अटल जी के दीर्घायु होने की कामना की गयी.
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमरेंद्र गुप्ता ने केक काटा. मौके पर अजय ओझा, विनोद कुमार, खुशी लाल महतो, प्रवीण मेहता, सरविंद महतो, डा संजय सिंह, ब्रजेश पाठक, डेमन बेदिया, मीना विश्वास, नित्यानंद महतो, अमरजीत सिंह छाबड़ा, रंजीत पांडेय, रंजना सिंह, जितेंद्र साव, सहदेव ठाकुर, राजीव रंजन, सुनील सिंह, अजय शर्मा आदि उपस्थित थे.
वाजपेयी की लंबी उम्र की कामना की: पतरातू. पीटीपीएस न्यू मार्केट में भाजपा नेता अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया. इस अवसर पर लोगों ने दीप प्रज्वलित किया. लोगों ने श्री वाजपेयी की लंबी उम्र के लिए कामना की.
