शिविर में तीन सौ लोगों की आंखों की हुई जांच

सिल्ली : लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के तत्वावधान में निरामया अस्पताल, कोकर (रांची) एवं गूंज परिवार के सहयोग से मंगलवार को सिल्ली रेफरल अस्पताल में मोतियाबिंद जांच शिविर का लगाया गया. शिविर में करीब 300 लोगों की आंखों की नि:शुल्क जांच की गयी. इनमें कई लोगों में मोतियाबिंद के लक्षण मिले. चिह्न्ति मरीजों का […]

सिल्ली : लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के तत्वावधान में निरामया अस्पताल, कोकर (रांची) एवं गूंज परिवार के सहयोग से मंगलवार को सिल्ली रेफरल अस्पताल में मोतियाबिंद जांच शिविर का लगाया गया.

शिविर में करीब 300 लोगों की आंखों की नि:शुल्क जांच की गयी. इनमें कई लोगों में मोतियाबिंद के लक्षण मिले. चिह्न्ति मरीजों का बुधवार को ऑपरेशन किया जायेगा. मरीजों की जांच डॉ सुशील मिश्र ने की. शिविर के सफल बनाने में गूंज के स्वयं सेवक नंद किशोर साई. शशि सोनार, कामदेव सिंह, संजय मंडल, भरत साई, हेमंत नायक, नटवर शर्मा, राजेश साहू व घलटू विश्वकर्मा सहित अन्य की भूमिका सराहनीय रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >