कोयला लदे तीन ट्रक जब्त, एक गिरफ्तार

पिपरवार : सीआइएसएफ के जवानों ने शनिवार को सीसीएल की सीएचपी/सीपीपी परियोजना के समीप से तीन ट्रकों (जेएच19 ए-3815, एनएल 01 के-9284 व जेएच11एच-8102) को जब्त किया. उस पर अवैध तरीके से वाश कोल लोड किया जा रहा था. मौके पर से जवानों ने ट्रक संख्या जेएच19 ए-3815 के चालक कामेश्वर विश्वकर्मा को धर दबोचा, […]

पिपरवार : सीआइएसएफ के जवानों ने शनिवार को सीसीएल की सीएचपी/सीपीपी परियोजना के समीप से तीन ट्रकों (जेएच19 -3815, एनएल 01 के-9284 जेएच11एच-8102) को जब्त किया. उस पर अवैध तरीके से वाश कोल लोड किया जा रहा था.

मौके पर से जवानों ने ट्रक संख्या जेएच19 -3815 के चालक कामेश्वर विश्वकर्मा को धर दबोचा, जबकि दो अन्य ट्रकों के चालक भाग निकलने में सफल रहे. बाद में जवानों ने जब्त ट्रक पकड़े गये चालक को पिपरवार पुलिस के हवाले कर दिया. इस संबंध में तीनों ट्रकों के चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >