बिशप ने संत जोसेफ इंटर कॉलेज के नये भवन का उद्घाटन किया

संत जोसेफ इंटर कॉलेज के नये भवन का उद्घाटन शनिवार को किया गया.

तोरपा. संत जोसेफ इंटर कॉलेज के नये भवन का उद्घाटन शनिवार को किया गया. इसका उद्घाटन बिशप विनय कंडुलना ने मिस्सा कर तथा फीता काट कर किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का मकसद सिर्फ परीक्षा पास करना नहीं, बल्कि ज्ञान हासिल करना होना चाहिए. ज्ञान पाने के लिए किताब की गहराई में जाना होगा. उन्होंने कहा कि शिक्षक भी विद्यार्थियों को ज्ञान हासिल करने में मदद करें. सिर्फ परीक्षा पास करने के लिये ना पढ़ाएं. उन्होंने कहा कि ज्ञान हासिल होगा तो खुद में बदलाव होगा. इसके बाद हम परिवार व समाज में बदलाव ला सकते हैं. उन्होंने कहा कि ईश्वरीय शक्ति हमें अंदर से बदल देता है. मौके पर कॉलेज के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया. इस मौके पर फादर, डॉ गैब्रियल सुरीन, फादर एमानुएल बागे, वीजी फादर विशु बेंजामिन, तोरपा के पल्ली पुरोहित हीरालाल हुनी पुर्ती, जेम्स धान, अगापित डुंगडुंग, संत इंटर कॉलेज के प्राचार्य फादर तेज कुमार लिंडा, रवि पॉल एक्का, अनूप गुड़िया, फ्रांसिस केरकेट्टा, जोसेफ सुरीन, अमित बरला, क्रिस्टोफर जोजो, बालधीर बरला, जॉर्ज हेमरोम, जोवाकिम बरला, एमानुएल बुढ़, सुरेश समद, विजय मिंज, प्रोफेसर थॉमस आईन्द, महिला विकास की निदेशक सिस्टर मरियालेना, संत अन्ना की सिस्टर प्रसिंता टोपनो, डिक्सन जीवन कांडूलना के अलावा विभिन्न संस्था से आये फादर और सिस्टर्स के साथ कैथोलिक सभा और महिला संघ के सदस्य उपस्थित थे.

ज्ञान हासिल करना मकसद हो : बिशप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

SATISH SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >