रात भर झूमे लोग

धमधमिया में ऑरकेस्ट्रा का आयोजन खलारी : धमधमिया माइनस चौक के समीप शुक्रवार की रात दुर्गापूजा धमधमिया माइनस कमेटी द्वारा ऑरकेस्ट्रा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन श्रमिक नेता राजकिशोर सिंह व पंचायत समिति सदस्य महेश उरांव ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर सुखदेव मेहर म्यूजिकल ग्रुप रांची के कलाकारों ने गीत-नृत्य प्रस्तुत […]

धमधमिया में ऑरकेस्ट्रा का आयोजन

खलारी : धमधमिया माइनस चौक के समीप शुक्रवार की रात दुर्गापूजा धमधमिया माइनस कमेटी द्वारा ऑरकेस्ट्रा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन श्रमिक नेता राजकिशोर सिंह व पंचायत समिति सदस्य महेश उरांव ने संयुक्त रूप से किया.

मौके पर सुखदेव मेहर म्यूजिकल ग्रुप रांची के कलाकारों ने गीत-नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. कलाकारों ने हिंदी, नागपुरी व भोजपुरी गीत प्रस्तुत किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में परमेश्वर गंझू, विजय सिंह, शफीक अंसारी, दुखन गंझू, विनय उरांव, सहदेव महली, रविकांत वर्मा, बसंत महतो, शिव चौधरी, संतोष महली, संतोष महतो, शमशेर, भोला, सोनू, विनोद आदि ने सहयोग किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >